
*श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल आईजी कुमाऊं रेंज* के प्रयासों से पहल *”मिशन संवाद”* को सार्थकता प्रदान करने के उद्देश्य से *एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा* के मार्गदर्शन में नैनीताल पुलिस द्वारा *पुलिस कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने और तनावपूर्ण दिनचर्या से निपटने* के लिए *02 दिवसीय कार्यशाला* का आयोजन *नैनीताल और हल्द्वानी* में किया जा रहा है।
जिस क्रम में आज दिनांक *03.08.2025 को पुलिस लाइन नैनीताल* में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में *डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल एवं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल सीओ लालकुआं* द्वारा पुलिस कर्मियों से मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर संवाद स्थापित किया गया।
मिशन संवाद के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला के माध्यम से *मनोचिकित्सक टीम में श्रीमती आरती संखला एवं श्री सिद्धार्थ दास* द्वारा पुलिस कर्मियों को संवाद ऐप के बारे में जानकारी दी गई। सभी को मानसिक तनाव से मुक्त रहने के उपाय और प्रत्येक दिनचर्या में अपनाए जाने वाले तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस कर्मियों को भागदौड़ भरी दिनचर्या के दौरान किसी भी कारणवश उत्पन्न होने वाले तनाव को दूर करने के लिए अपने परिजनों, सहकर्मी और मित्रो से वार्ता करने की बात कही गई। मानसिक तनाव के समाधान अथवा उचित काउंसलिंग हेतु संवाद ऐप में उपलब्ध एक्सपर्ट काउंसलरों से संवाद स्थापित करने हेतु प्रेरित किया गया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यशाला के माध्यम से लगभग 120 पुलिस कर्मी लाभान्वित हुए।
कार्यशाला में *श्री हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन नैनीताल, श्रीमती सुनीता कुंवर प्रभारी महिला सुरक्षा हेल्पलाइन,* शाखाओं, पुलिस लाइन और स्थानीय थानों में नियुक्त पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही