
नैनीताल से हल्द्वानी आ रहे 02 व्यक्ति तेज बारिश में भुजियाघाट के पास आए रपटे में तेज पानी के बहाव की चपेट में आकर अपने स्कूटी वाहन सहित बह गए। जिसकी सूचना मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना मिलते ही *श्री पंकज जोशी थानाध्यक्ष काठगोदाम* पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा उच्चाधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी गई। मौके पर sdrf और फायर टीमों, स्थानीय युवकों के सहयोग से पुलिस द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस व स्थानीय निवासियों के प्रयासों द्वारा पानी के तेज बहाव में डूबे हुए 02 व्यक्तियों में से 01 व्यक्ति को तत्काल रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से उपचार हेतु सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया। उसके पश्चात दूसरे व्यक्ति की तलाश में पुलिस टीम जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद दूसरे व्यक्ति को भी रेस्क्यू किया गया। व्यक्ति की स्थिति काफी गंभीर थी। अत्याधिक बारिश और आपातकालीन परिस्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद *श्री नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी* द्वारा अपने सरकारी वाहन में उक्त व्यक्ति को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल रवाना हुए और व्यक्ति को त्वरित उपचार दिलवाया गया।
*रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों के नाम*
▪️अरुण पुत्र राकेश लाल निवासी निकट रैमसे अस्पताल नैनीताल।
▪️अभिजीत तिवारी निवासी बड़ा बाजार नैनीताल।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही