देहरादून
उत्तराखंड पुलिस प्रशासन उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने को विशेष रूप से प्रयासरत है जिसका प्रमाण एंटी नारकोटिक्स का गठन है। सीमांत क्षेत्र होने के कारण यहां नशा के कारोबारी विशेष रूप से अपनी पहुंच बढ़ाते हैं, जिससे युवा पीढ़ी को लक्षित किया जाता है।
बुधवार को डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि जनता से अपील की कि यदि कोई एंटी ड्रग अभियान में कोई जानकारी या अपना सहयोग देना चाहे तो वह मोबाइल नंबर 9412029536 पर अपनी कंप्लेंट दर्ज करवा सकता है। उत्तराखंड सरकार चाहती है कि हमारे युवा नशे की लत में न आने पाएं इसीलिए उत्तराखंड को 2025 तक ड्रग फ्री बनाने के लक्ष्य के साथ पुलिस विभाग ने एंटी नारकोटिक्स का गठन कर दिया गया है जो कि राज्य स्तर पर एसटीएफ की टीम के तौर पर काम करेगी। डिस्ट्रिक्ट लेवल पर यह टास्क फोर्स एसएसपी के अंडर में काम करेगी, ड्रग डीलर्स पर कार्रवाई करने के साथ साथ यह टीम जन जन तक जागरूकता फैलाने का काम भी करेगी।

More Stories
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही* *बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए 01 अभियुक्त गिरफ्तार !
उत्तराखंड की उधमसिंह नगर पुलिस ने ऑटो मोबाइल शॉप मे सेंध मारने वाले बरेली निवासी इकराम को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के पास से बड़ी मात्रा मे चुराया गया सामान किया बरामद !
तोल्यू डाडां रिखणीखाल के पास हुई बस दुर्घटना, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला बाहर, दुर्घटना मे घायल चार लोगो को उपचार के लिए भेजा अस्पताल !