देहरादून
देहरादून में आज आधा दर्जन चौकी प्रभारियों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) की गाज गिर गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को पीक आवर्स के दौरान अपने अपने थाना/ चौकी क्षेत्रान्तर्गत के यातायात दबाव वाले क्षेत्रों में स्वयं उपस्थित रहकर यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश थे।
यही नहीं इस दौरान कंट्रोल रूम को सभी थाना व चौकी प्रभारियों की नियमित रूप से लोकेशन लेते हुए ssp को जानकारी देने के लिए कहा गया था।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज करनपुर, सर्किट हाउस, नयागांव, आईएसबीटी, जोगीवाला व इंदिरा नगर चौकी प्रभारी से कंट्रोल द्वारा उनकी लोकेशन पूछे जाने के दौरान न तो कंट्रोल रूम को अपनी लोकेशन से बताई और न ही उनके द्वारा सेट पर कोई उत्तर दिया गया। जिसका संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उक्त सभी चौकी प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है।
साथ ही सभी थाना / चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि लापरवाही व अनुशासनहीनता को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसएसपी की इस कार्रवाई से पुलिस कर्मियों में हड़कंप को स्थिति है।

More Stories
माह फरवरी-2026 में आयोजित SSC परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल कराने वाले गिरोह के एक और सदस्य को STF ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
दून पुलिस की तत्परता से परिजनों के चेहरे पर लौटी खुशियां, घर से बिना बताए निकलीं 2 नाबालिग युवतियों को चंद घंटों में पुलिस ने किया सकुशल बरामद
बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के हो रहे व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों के उल्लंघन पर अपनाया सख्त रुख, एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील