
मंजीत सिंह (राष्ट्रीय दिया समाचार ) पोंटा साहिब
कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान पोंटा साहिब की ओर से आ रहे एक संदिग्ध वाहन छोटा हाथी संख्या: एचआर-47-एच-9508 को रोककर चैक किया गया तो वाहन में सवार 03 व्यक्तियों द्वारा अपना नाम: 01: जय सिंह पुत्र जगत सिंह (चालक) 02: अमित कुमार पुत्र रणवीर सिंह तथा 03 मंजीत पुत्र जयवीर सिंह बताया गया। वाहन में परिवहन की जा रही सामग्री के विषय में जानकारी करने पर तीनो व्यक्ति घबरा गये तथा कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाये, जिस पर वाहन की तलाशी ली गई तो वाहन में से 120 पेटी 9 वन मेक व्हिस्की शराब बरामद हुई। जिस पर अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली विकासनगर में मु0अ0सं0: 188/26 धारा: 63/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
01: जय सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी: कुडल थाना जोई जिला भिवानी हरियाणा (चालक)
02: अमित कुमार पुत्र रणवीर सिंह निवासी उपरोक्त
03: मंजीत पुत्र जयवीर सिंह निवासी: सऊवास थाना चरखी दादरी हरियाणा।
*बरामदगी:*
01: 120 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब: 9 वन मेक चंडीगढ मार्का व्हिस्की
02: अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन संख्या: एचआर-47-एच-9508
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त*
01-आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*पुलिस टीम:*
01: उ0नि0 वैभव गुप्ता, चौकी प्रभारी कुल्हाल कोतवाली विकासनगर ।
02: कां0 राजकुमार
03: हो0गा0 मनोज कुमार

More Stories
सहस्त्रधारा नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव मे फिर बहा एक पर्यटक, नदी किनारे चेतावनी बोर्ड और नदारद पुलिस ने लील ली एक और जान, बड़ा सवाल आखिर क्या कर रही सीज़न ड्यूटी पर आये पुलिस के जवान.!
मसूरी अनियंत्रित होकर खाई में कार गिरने के चलते दो व्यक्ति घायल, खाई मे खडे पेड़ ने बचाई दो युवकों की जान, खाई में जाने से पहले पेड़ पर अटक गई थी यात्रियों की कार.!
एक लीटर दूध ने ले ली दोस्त की जान, रायपुर पुलिस युवक की संदिग्ध मौत के मामले मे तीन दोस्तों को किया गिरफ्तार एक लीटर दूध पीने के बाद जोर आजमाइश के चलते गई थी दोस्त की जान.!