गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के नागरिक बंदरों के आंतक से परेशाल हाल है। आय दिन बंदरों के हमले से लोग डरे और सहमें हुए है। बंदरों के आंतक से निजात दिलाने के लिए सोमवार को हरिओम कालोनी और गणेश मंदिर मार्ग के निवासियों ने जिलाधिकारी चमोली से गुहार लगायी है।
संकल्प अभियान के संयोजक और हरिओम कालोनी निवासी मनोज तिवारी का कहना है उनकी कालोनी में बंदरों का आंतक इतना बढ़ गया है कि घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। बंदर घरों के अंदर तक घूस रहे है। छोटे बच्चों का स्कूलों से घर और घर से स्कूल जाना कठिन हो गया है। आय दिन बंदर बच्चों के साथ ही बुजुर्गो पर हमले कर रहे है। घरों के अंदर और बाहर रखे सामान को नुकसान पहुंचा रहे है। उन्होंने कहा कि सोमवार को स्थानीय लोगों ने डीएम को एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें उन्होंने उत्पाती बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है। इस अवसर पर मनोज तिवारी, दिवाकर मलेठा, कांति तिवारी, पवित्रा भट्ट,र ामेश्वरी तिवारी, चंपा देवी, शैना देवी, मोहित बर्त्वाल आदि शामिल थे।

More Stories
बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने के अवसर पर केदारनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी,कपाट खुलने के अवसर पर पूर्ण विधि-विधान से की बाबा केदारनाथ की पूजा-अर्चना !
देहरादून की विकासनगर पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ “पटवारी” को किया गिरफ्तार,पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से लाखो रुपयों को अवैध स्मैक की बरामद, पकड़ा गया आरोपी युवाओं की नसो मे घोल रहा था नशे का ज़हर !
उप राष्टपति के आने से तुरंत पहले एसएसपी देहरादून ने किये बंपर ताबदले !