September 27, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

नशे के अवैध तस्करों पर पौड़ी पुलिस का कड़ा एक्शन,पुलिस ने फिर पकडी दो लाख से अधिक की 23.09 ग्राम स्मैक।

राजेन्द्र शिवाली(राष्ट्रीय दिया समाचार)कोटद्वार

कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे* द्वारा जनपद में नशीले पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये तथा अवैध तरीके से नशीले पदार्थों की खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश पर कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान दिल्ली फार्म फाटक कोटद्वार के पास से तीन नशा तस्कर झूला पुल बस्ती निवासी शुभम भण्डारी से 10.36 ग्राम, हरीश थापा उर्फ हल्का से 7.93 ग्राम और बिजनौर निवासी विधि विवादित से 4.80 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत 2,40 हजार रुपए से अधिक बताईं जा रही है।अभियुक्तगणों ने पूछताछ में बताया कि हम तीनों दो दिन पूर्व घूमते फिरते बरेली गये थे जहाँ हमनें 36 हजार रुपए में स्मैक खरीदी। कुछ स्मैक हम स्वयं पीते है और कुछ दूसरे व्यक्तियों को बेचकर अपना खर्चा चलाते है। पुलिस टीम में सीआईयू प्रभारी कोटद्वार मौ0 अकरम, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जगमोहन सिंह रमोला, उपनिरीक्षक कमलेश शर्मा, सीआईयू उपनिरीक्षक संजय रावत शामिल रहे।

Share