
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार ) कोटद्वार
दिल्ली से ट्रांसफर हुई जीरो FIR पर पौड़ी पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए पौड़ी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 12.03.2026 को कोतवाली कोटद्वार पर थाना राजेंद्र नगर, दिल्ली से स्थानांतरित एक जीरो FIR प्राप्त हुई। उक्त प्रकरण में पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि ध्रुवपुर, कोटद्वार क्षेत्र में अभियुक्त द्वारा उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए गए, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मुकदमा अपराध संख्या 56/2026, धारा 64(1) बीएनएस एवं धारा 5(j)(2)/6 पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण नाबालिग बालिका से संबंधित एवं अत्यंत संवेदनशील होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु स्पष्ट निर्देश जारी किए गए।
निर्गत निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर मामले में त्वरित कार्यवाही कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान साक्ष्यों का संकलन करते हुए प्रकरण से संबंधित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर गहनता से जांच की गई। साक्ष्यों एवं प्राप्त सूचनाओं के आधार पर अभियुक्त दिवाकर, निवासी सतपुली की संलिप्तता की पुष्टि होने पर पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के पश्चात जेल भेज दिया गया।
*नाम पता अभियुक्त*
दिवाकर,निवासी- बिजौली, सतपुली जिला- पौड़ी गढ़वाल
*पुलिस टीम*
1. महिला उपनिरीक्षक दीपिका
2. महिला आरक्षी करिश्मा

More Stories
मसूरी अनियंत्रित होकर खाई में कार गिरने के चलते दो व्यक्ति घायल, खाई मे खडे पेड़ ने बचाई दो युवकों की जान, खाई में जाने से पहले पेड़ पर अटक गई थी यात्रियों की कार.!
एक लीटर दूध ने ले ली दोस्त की जान, रायपुर पुलिस युवक की संदिग्ध मौत के मामले मे तीन दोस्तों को किया गिरफ्तार एक लीटर दूध पीने के बाद जोर आजमाइश के चलते गई थी दोस्त की जान.!
परिवहन आयुक्त के निर्देश पर परिवहन विभाग ने चलाया सघन चेकिंग अभियान,चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 2209 वाहनों का किया चालान, नियम कायदो को ताक पर रखने वाले 157 वाहनों को किया बंद.!