
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी लोकेश्वर सिंह द्वारा आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए जनपद में सभी थाना प्रभारियों को आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम और आदतन अपराधियों की निगरानी करने तथा भविष्य में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती जया बलोनी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी विभव सैनी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक मणीभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने तीन अभियुक्तों झूला पुल बस्ती निवासी बंटी चन्द्रा पुत्र सोनू चन्द्रा व साक्षी पुत्री पप्पू एवं ग्रांसटन गंज निवासी उमेश रावत पुत्र धीरेन्द्र सिंह रावत के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। तीनों अभियुक्त लगातार कोटद्वार के आसपास के क्षेत्रों में नशा तस्करी में सक्रिय थे। ये लोग उप्र बरेली से स्मैक को कम दामों पर लाकर युवाओं को यहां ऊँचे दामों में बेचने का काम करते हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का किया लोकार्पण, सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षण : मुख्यमंत्री
प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत जामुनवाला में जंगल के अन्दर कूडे के ढेर के पास मिला महिला का, हत्या की आशंका के मद्देनजर जांच में जुटी पुलिस
एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर यातायात नियमो के प्रति जागरूकता हेतु पुलिस ने चलाया अभियान, स्कूली छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों को यातायात के नियमों का पालन करने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट की उपयोगिता के संबंध में किया जागरूक