
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार ) कोटद्वार
पौड़ी में जेल गदेरा के पास नाई का काम करने वाले और स्थानीय लोगो के बीच किसी बात को लेकर विवाद के चलते मारपीट की घटना प्रकाश में आई। जिसमें वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली पौड़ी पर मु0अ0स0-09/2026, धारा-118 B.N.S पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की आगे भी गहन जांच की जा रही है तथा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था प्रभावित न हो। साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता*
1. अब्दुल राऊफ (उम्र-61 वर्ष) पुत्र शफीक अहमद, नि0- अपर बाजार, पौड़ी
2. मुज्जमिल (उम्र-51 वर्ष) पुत्र पुत्र शफीक अहमद, नि0- अपर बाजार, पौड़ी
3. मौ0 जायद (उम्र-18 वर्ष) पुत्र मुज्जमिल, नि0- अपर बाजार, पौड़ी
4. मौ0 आकिफ (उम्र-23 वर्ष) पुत्र अब्दुल राऊफ, नि0- अपर बाजार, पौड़ी
👉 पुलिस की अपील:
आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें तथा तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके, साथ ही, अफवाहों पर ध्यान न दें।

More Stories
मसूरी झड़ीपानी में रेलवे की जमीन पर 31 मकानों पर संपदा अधिकारी के बेदखली आदेश का नोटिस हुआ चस्पा हुए नोटिस.!
भा ज पा के मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने मुख्यमंत्री धामी से की शिस्टाचार भेंट, मुख्यमंत्री को मसूरी मे होने वाले शरद उत्सव का दिया निमंत्रण,लंबे अरसे के बाद आयोजित हो रहा है मसूरी मे शरद उत्सव.!
सुभारती अस्पताल ने विश्व के सबसे ऊंचे शिव मंदिर तुंगनाथ धाम में 13 हजार फीट की ऊंचाई पर दिया जीवनरक्षक प्रशिक्षण