
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। गत 26 जून को स्थानीय धुमाकोट निवासी द्वारा थाना धुमाकोट में अपनी बहू की गुमशुदगी के सम्बन्ध में बताया गया कि मेरी बहू दवा लेने के लिए जड़ाऊखाल गई थी, लेकिन अभी तक वापस घर नहीं आई है। हमारे द्वारा उसे काफी ढूंढ़ने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना धुमाकोट में महिला की गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस के साथ तकनीकी सहायता और अथक प्रयासों के बाद गुमशुदा महिला को काशीपुर (रामनगर) क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ में गुमशुदा द्वारा बताया गया कि वह पारिवारिक नाराजगी के चलते घर में बिना किसी को बताए अपनी सहेली के पास रामनगर चली गई थी। गुमशुदा महिला की काउंसलिंग कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुनील पंवार, आरक्षी वीरेंद्र प्रताप, महिला आरक्षी नीता कोठियाल, हरीश सीआईयू कोटद्वार शामिल थे।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई अचानक भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर किया गहरा दुःख व्यक्त