
कल जनपद देहरादून के 96 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित उत्तराखण्ड राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आज दिनांक: 28/06/2025 को पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिस कार्यालय में ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस बल की ब्रीफिंग लेते हुए उन्हें परीक्षा हेतु निम्नलिखित निर्देश दिये गये।
1- परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त सभी पुलिसकर्मी समय से अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर परीक्षा केन्द्र अधिकारी को रिपोर्ट करेंगे।
2- परीक्षा हेतु आने वाले समस्त अभ्यर्थियो की भली प्रकार चैकिंग कर यह सुनिश्चित कर लें कि कोई भी अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की अनुचित सामग्री परीक्षा केन्द्र के अन्दर न ले जा सके।
3- परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थी के अतिरिक्त किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश पूर्णत: वर्जित रहेगा, इस बात को सुनिश्चित कर लिया जाये।
4- परीक्षा के दौरान कोई भी पुलिसकर्मी ड्यूटी समाप्ती तक अपने ड्यूटी स्थल से छोडकर नहीं जायेगा।

More Stories
सहस्त्रधारा रोड के पास स्थित स्पा सेन्टर में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश, अनैतिक देह व्यापार के धंधे को संचालित कर रही महिला को किया गिरफ्तार
छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर दून पुलिस ने चलाई जागरूकता की पाठशाला, *साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल अपराधों तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति छात्र-छात्राओं को किया जागरुक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले का शुभारंभ