
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार )हरिद्वार
विगत वर्षो की भाँति इस वर्ष भी नीलकंठ महाशिवरात्रि का त्यौहार 26.02.2026 को मनाया जायेगा। लेकिन सोमवार दिनाँक 24.02.2025 से ही नीलकंठ मंदिर में श्रद्धालुओं का आना शुरु हो जाएगा। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जनपद पौड़ी गढ़वाल के थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत श्री नीलकण्ठ महादेव में उत्तराखण्ड एवं बाहरी राज्यों से काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं जलाभिषेक करने आते हैं। जिसके दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी श्री अनुज कुमार द्वारा दिनाँक 23.02.2025 को थाना लक्ष्मणझूला परिसर में ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को निम्न आवश्यक दिशा निर्देश दिये गयेः-
1. ब्रीफिंग के दौरान ड्यूटीरत समस्त पुलिस बल को श्रद्धालुओं के साथ- साथ आमजन को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन हेतु समर्पित भाव से ड्यूटी पर नियुक्त रहने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था सुचारु रुप से चलाने हेतु निर्देशित किया गया।
2. महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने/मंदिर में आने जाने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था बनाने/ आपराधिक/अवांछनीय गतिविधियों को रोकने हेतु मंदिर प्रागंण में कंट्रोल रुम स्थापित कर सीसीटीवी कैमरे व संचार उपकरण लगाने के निर्देश दिये गये।
3. दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की अलग-अलग पंक्तियाँ बनाये जाने वृद्ध/ बीमार / दिव्यांगजनों को दर्शन करने में प्राथमिकता दिये जाने, असामाजिक तत्वों जेब कतरों महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों पर विशेष सर्तकता रखने के निर्देश दिये गये है।
4. ड्यूटी के दौरान श्रद्धालुओं से विनम्रतापूर्व व्यवहार करने के साथ-साथ शिवरात्रि पर्व के दौरान मानवता वादी कार्यों के लिये भी प्रेरित किया गया।
5. पैदल यात्रा मार्ग पर जंगली जानवरों से निपटने हेतु फॉरेस्ट विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुये सर्तक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।
6. सम्पूर्ण क्षेत्र में शान्ति/कानून व्यवस्था एवं अवांछनीय गतिविधियों पर नजर बनाये रखने हेतु ड्रोन से निगरानी करने के लिए निर्देशित किया गया।

More Stories
देहरादून की पुलिस लाइन मे राज्यपाल और मुख्यमंत्री की मौजूदगी मे धूम धाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, लोक गायको ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से मोहा दर्शकों का मन, पुलिस महानिदेशक सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो ने दर्शकों और कलाकारों को सफल आयोजन की समाप्ति पर दिया धन्यवाद !
रायपुर क्षेत्र में हुए वृद्ध महिला के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को दून पुलिस ने 12 घंटे के अंदर सुलझाया, घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, घर पर काम करने वाला नौकर ही निकला घटना का सूत्रधार
प्रेमनगर क्षेत्र मे हुई मारपीट की घटना का संज्ञान लेकर पुलिस स्वयं बनी वादी, दोनों ही पक्षों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर घटना में शामिल 2 महिलाओं सहित 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार