राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा प्रदेश भर में चलाये जा रहे “ऑपरेशन मुक्ति” भिक्षा नहीं शिक्षा दे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा की ओर अग्रसर करने और भिक्षावृत्ति तथा कूड़ा बीनने व गुब्बारा बेचने आदि कार्यो में लिप्त बच्चों को चिन्हित कर उनका स्कूलों में दाखिला करवाने के निर्देश पर जनपद की ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा जनपद में गरीबी, अज्ञानता या अच्छा संरक्षक ना होने के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे बच्चों को पूर्व में चिन्हित किए गए बच्चों में से 21 बच्चों को कोटद्वार क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में दाखिला कराया गया। बच्चों का स्कूल में दाखिला करवाने पर परिजनों एवं अध्यापकों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की ऑपरेशन मुक्ति मुहिम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द