टिहरी लोकसभा क्षेत्र की कोर कमेटी बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मतदाता संपर्क अभियान मे तेजी के लिए सुझाव दिये जिसमे सभी कार्यक्रम बूथ स्तर पर आयोजित करने की हिदायत दी गयी। मत प्रतिशत बढ़ाने की दिशा मे भी महत्वपूर्ण सुझाव दिये गए।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि आगामी तीन दिन बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। पार्टी की ओर से युवा मतदाता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा पन्ना प्रमुख और बूथ अध्यक्ष के साथ बैठक आयोजित की जायेगी और ये सभी कार्यक्रम अब बूथ पर केंद्रित होंगे ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी श्री दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट प्रदेश, महामंत्री संगठन श्री अजय कुमार, राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री श्री धन सिंह रावत, टिहरी लोकसभा से प्रत्याशी श्रीमती माला राजलक्ष्मी शाह, टिहरी लोकसभा के प्रभारी श्री विनय रोहिल्ला, टिहरी लोकसभा के सम्मानित विधायक गण, पदाधिकारी गण एवं अन्य अपेक्षित पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

More Stories
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!