राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। लोकसभा चुनाव में अब मात्र 15 दिन रह गए हैं।चुनाव प्रचार के जोर पकड़ने के साथ ही अब शराब माफिया भी अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी कर चांदी बटोरने की कोशिश कर रहे हैं। पौड़ी पुलिस जहां अवैध शराब के खिलाफ एक्शन में है, लेकिन कोटद्वार का आबकारी विभाग शराब तस्करों को पकड़ने में निकम्मेपन की सारी हदें पार कर चुका है। कोटद्वार में आबकारी निरीक्षक है कौन, शायद यह जिले के जिलाधिकारी डा0 चौहान और आबकारी आयुक्त भी नहीं जानते हैं? वरना यह कैसे हो सकता है कि पौड़ी पुलिस लगातार भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ रही है और कोटद्वार का आबकारी विभाग एक पेटी तो दूर की बात है। एक पव्वा, अद्धा और बोतल तक पकड़ने में नकारा साबित हो रहा है। पौड़ी पुलिस ने चुनाव में वोटरों को बांटने के लिए लाई जा रही 3.50 लाख रूपये की 36 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली कोटद्वार
प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर एसएसपी पौड़ी के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। कोटद्वार पुलिस ने चैकिंग के दौरान लालपुर कोटद्वार के एक खाली प्लाट से 18 पेटी और हरीश नेगी स्टोर बेलाडाट कोटद्वार से 18 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है । मामले में आरोपी सोहन सिंह निवासी मालगोदाम रोड़ गाडीघाट कोटद्वार और आरोपी हरीश नेगी, निवासी पदमपुर सुखरो कोटद्वार को गिरफ्तार किया गया है। शराब का जखीरा पकड़ने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, उपनिरीक्षक रियाज अहमद, मुख्य आरक्षी योगेन्द्र भण्डारी, आरक्षी पवनीश, आरक्षी सुरेश शाह, आरक्षी देवराज तोमर और रिक्रूट आरक्षी गयूर शामिल रहे।

More Stories
देहरादून की कोतवाली पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी के चार वाहन किये बरामद, दून हॉस्पिटल के पास से चुराते थे मरीज़ों और तिमगरदारों के वाहन.!
आगामी कांवड़ मेला -2026 को सुरक्षित एंव सकुशल रूप से सम्पन्न कराने हेतु एसएसपी दून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा अन्य सम्बन्धित विभागों के साथ की समन्वय बैठक,बैठक के दौरान आगामी कावड मेले के दृष्टिगत सभी मूलभूत व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के दिये निर्देश.!
एम्स में अब राज्य वासियों के लिए बना अलग से पंजीकरण काउंटर,पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने रीबन काटकर किया शुभारम्भ,स्थानीय रोगियों को मिलेगी वरीयता, पंजीकरण और बिलिंग की मिलेगी सुविधा !