
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोट्द्वार
उत्तराखंड पुलिस वर्दी मे फ़रिश्ता फरिस्ता साबित हो राही है पौड़ी पुलिस ने अचानक से बेहोश हुईं महिला को तुरंत सुरक्षित रूप से उठाकर मेडिकल सहायता हेतू स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी सुमन देवी अपने परिवार के साथ नीलकंठ महादेव के दर्शन हेतु आई थीं। यात्रा करने के दौरान अचानक उनकी हालत बिगड़ने लगी व चक्कर आने से यात्रा मार्ग पर अचेत होकर गिर गईं।
घटना की सूचना मिलते ही चौकी नीलकंठ पुलिस टीम त्विरत कार्यवाही कर मौके पर पहुँची। जहां समय की नजाकत को समझते हुए बिना देर किए पुलिस टीम द्वारा महिला यात्री सुमन देवी को प्राथमिक उपचार केंद्र, नीलकंठ पहुँचाया गया।जहां पर महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया जिससे उनकी हालत में सुधार आने लगा, बुजुर्ग महिला की हालत अब सामान्य और सुरक्षित है। इस संवेदनशील और मानवीय कार्य के लिए सुमन देवी और उनके परिजनों ने पौड़ी पुलिस का सहृदय धन्यवाद किया।
💬 पौड़ी पुलिस का संदेश:
“सेवा, सुरक्षा और संवेदना के साथ – हम हर कदम पर आपके साथ हैं। कोई संकट हो, तो न घबराएं – हम सिर्फ एक कॉल दूर हैं।”

More Stories
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के जवानों को मिठाई खिलाकर मनाई होली
दून पुलिस परिवार के साथ एसएसपी दून ने मनाया खुशियों एवं रंगो का त्यौहार होली, सभी जवानों व पुलिस परिजनों को रंग लगाकर दी होली के पावन पर्व की शुभकामनांए, पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए एसएसपी दून का संदेश- आप सतर्क तो आम जन सुरक्षित
रंगो के त्यौहार को हर्षोल्लास से मनाने हेतु दून पुलिस की चुस्त दुरूस्त सुरक्षा व्यवस्था,चप्पे पर मुस्तैद रही दून पुलिस