
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
, कोटद्वार। ब्रह्म कुमारी आश्रम की बहनों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे एवं पुलिस कार्यालय में नियुक्त समस्त पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधे। ब्रह्म कुमारी आश्रम की बहनों द्वारा सभी पुलिस कर्मियों के अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना भी की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित ब्रह्म कुमारी आश्रम की बहनों का धन्यवाद करते हुए सभी महिलाओं व बहनों की रक्षा हेतु पुलिस कर्मियों को तत्पर रहने हेतु निर्देशित किया गया तथा ब्रह्म कुमारी आश्रम की बहनों का आभार व्यक्त करते हुए रक्षा हेतु आश्वासन दिया गया।


More Stories
बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने के अवसर पर केदारनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी,कपाट खुलने के अवसर पर पूर्ण विधि-विधान से की बाबा केदारनाथ की पूजा-अर्चना !
देहरादून की विकासनगर पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ “पटवारी” को किया गिरफ्तार,पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से लाखो रुपयों को अवैध स्मैक की बरामद, पकड़ा गया आरोपी युवाओं की नसो मे घोल रहा था नशे का ज़हर !
उप राष्टपति के आने से तुरंत पहले एसएसपी देहरादून ने किये बंपर ताबदले !