उपाध्यक्ष महोदय के निर्देशानुसार आज एमडीडीए के द्वारा अवैध निर्माणों के खिलाफ कई स्थानों पर प्रभावी कार्रवाई की गई। निम्न प्रकरणों में आज सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। -हरिद्वार रोड पर आईआईपी के सामने स्थित aerodine रेस्टॉरेंट को किया गया सील। प्रकरण में संयुक्त सचिव महोदय द्वारा सीलिंग आदेश पारित किए गए थे। टीम में सहायक अभियंता शशांक सक्सेना, अवर अभियंता संजय पंवार एवं सुपरवाइजर प्रेम सागर शामिल रहे।
2-खलंगा ओली रोड पर अंशुल गुप्ता एवं अन्यों के द्वारा 2 बीघा भूमि में अवैध प्लॉटिंग कर ली गयी थी। संयुक्त सचिव महोदय के आदेशानुसार उक्त अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त करा दिया गया है। टीम में सहायक अभियंता शैलेंद्र सिंह रावत, अवर अभियंता सुरेंद्र चौहान, सुपरवाइजर मान सिंह आदि शामिल रहे।

More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा