
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने, ओवर लोडिंग करने व रैश ड्राइविंग करने वालों वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में दिनांक 27.01.2025 को समस्त कोतवाली/थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाए गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 06 (कोटद्वार-02,श्रीनगर-02 व पौड़ी-02) वाहन चालकों के वाहनों को मौके पर सीज कर उनके विरूद्ध एम0वी0एक्ट के तहत कड़ी कार्यवाही कर उनके डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। साथ ही यातायात कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा ओवर स्पीड में 04 वाहन चालकों के विरूद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने, वाहनों में ओवर लोड़िंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जारी है।


More Stories
*उत्तराखण्ड में स्व-गणना का शुभारंभ, 16 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2026 तक प्रदेशवासियों को मिलेगी स्व-गणना की सुविधा,. राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन द्वारा स्व-गणना कर इस अभियान का किया विधिवत शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री धामी ने EEPC India के 56वें उत्तरी क्षेत्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में किया प्रतिभाग