
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार ) कोटद्वार
बॉडी की कोटद्वार पुलिस ने शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को थाने लाकर क़ानूनी कार्रवाई की गई प्राप्त सूचना के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों शराब पीकर वाहन चलाने वालों एवं सार्वजनिक स्थलों, तीर्थस्थलों व पर्यटक स्थलों पर मादक पदार्थों का सेवन करके हुड़दंग एवं अमर्यादित आचरण करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।
जिसके क्रम में दिनांक 26.02.2025 को जनपद में चलाए गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान सार्वजनिक, धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर शराब पीकर हुडदंग करने वाले कुल 11 व्यक्तियों के विरूद्ध कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई। सार्वजनिक, धार्मिक स्थलों पर हुड़दंग करने एवं पर्यटक स्थलों पर नशा कर हुडदंग करने व गंदगी करने वालों के विरुद्ध पौड़ी पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी है।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही