
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
देहरादून की सेलाकुई पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार शादी का दबाव बनाने के बाद लड़की को मारपीट के बाद जान से करने की धमकी का भी लगा आप प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 15-01-2025 को थाना सेलाकुई पर एक युवती ने लिखित तहरीर रिहान नाम के व्यक्ति द्वारा उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार करने तथा उसके साथ गाली-गलौज तथा मारपीट करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0: 05/25 धारा 376/504/506 आईपीसी पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, साथ ही इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की सहायता से अभियुक्त के सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिशें दी गई।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों परिणाम स्वरूप दिनांक: 27-02-25 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रिहान को धूलकोट तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
रिहान मिर्जा पुत्र इसरार निवासी ग्राम परवल, थाना पटेल नगर, उम्र 32 वर्ष

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही