March 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

बेहोश हुए भोले के लिए देवदूत बनी पौड़ी पुलिस,भोले को स्ट्रेचर के माध्यम से पैदल 4 किलोमीटर चलकर सकुशल रेस्क्यू कर पहुँचाया अस्पताल।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा कांवड़ मेला के दौरान पुलिस कार्मिकों को दैनिक ड्यूटी करने के अलावा श्रद्धालुओं की लगातार मदद कर मानवता का फर्ज अदा करने भी हेतु भी प्रेरित किया जा रहा है इसी क्रम में आज दिनांक 28.07.2024 को नीलकंठ पैदल मार्ग पर तैनात पुलिस कर्मिंयों को सूचना प्राप्त हुयी कि नीलकंठ पैदल मार्ग में छपुटी फायर लाइन में एक कांवडिया बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। सूचना पर अल्पसमय में पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पंहुचे तो देखा कि एक कांवडिया घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। पुलिस कर्मियों द्वारा बिना देरी किए बेहोश पड़े कांवडिए को स्ट्रेचर के माध्यम से 04 किलोमीटर पैदल चलकर कड़ी मशक्कत कर मौनीबाबा तिराहे सड़क मार्ग तक लाया गया,जहां से उपचार हेतु 108 के माध्यम से AIIMS, ऋषिकेश भिजवाया गया है।

You may have missed

Share