
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। 31 जनवरी को जिओ टॉवर के संचालक शक्ति चौहान ने कोतवाली कोटद्वार में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिडकुल क्षेत्र कलालघाटी में स्थित जिओ टॉवर से 3 सीओएस लाइट 100 एएच बैटरियां चोरी कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा चोरी की उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए अभियुक्त को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए जाने पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्रमोहन सिंह के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार श्रीमती निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल थाना क्षेत्र में सम्भावित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुए उपरोक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त स्नेह मल्ली निवासी सौरभ कुमार पुत्र राजेन्द्र सिंह, काशीरामपुर तल्ला निवासी सुरेन्द्र सिंह पुत्र विजय सिंह व ग्राम पुलासी थाना देवबंद सहारनपुर निवासी अमरदास पुत्र बीरमपाल को चोरी के माल सहित मय एक वाहन छोटा हाथी के साथ कंडी रोड इंटर लॉक फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम दीपक पंवार, मुख्य आरक्षी हेमंत कुमार, शशिकांत, आरक्षी बलदेव व होमगार्ड कुलदीप कुमार शामिल थे।

More Stories
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने भर्मण के दूसरे दिन श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर मे जांची सुविधाएं,.श्रमिको को अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखने मे बताया मददगार !
मसूरी में अवैध चार दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नायब तहसीलदार की मौजूदगी मे जेसीबी से किया अवैध दुकानों का ध्वस्तीकरण.!
हरिद्वार की झबरेड़ा पुलिस ने 500 से भी ज्यादा कैमरे खंगाल कर पकडे दो शतिर वाहन चोर, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की 19 मोटर साइकील की बरामद,पकडे गये आरोपी उत्तराखंड और उत्तप्रदेश मे देते थे चोरी की घटना को अंजाम.!