
Oplus_16777216दिनांक 09.07.2025 को महेन्द्र सिह निवासी पौडी द्वारा कोतवाली पौड़ी पर सूचना दी कि अज्ञात चोर द्वारा लोअर बाजार में मेरी दुकान संदीप ग्लास हाउस का ताला तोड़कर दुकान से नोटो की माला व कुछ नगदी चोरी कर ली गयी है इसी क्रम में दिनांक 14.07.2025 को सुनील नेगी निवासी पौडी द्वारा भी कोतवाली पौड़ी पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि किसी अज्ञात चोर द्वारा गढवाल ट्रेडर्स माल रोड का ताला तोड़कर दुकान से नकदी चोरी कर ली गयी है। इस सम्बन्ध में कोतवाली पौड़ी पर क्रमशः मु0अ0सं0- 40/2025, धारा- 305(ए)/331(4) बी.एन.एस व मु0अ0सं0- 42/2025, धारा- धारा 305(ए) बी.एन.एस. बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौडी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा उक्त दोनों चोरी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुये अभियोगों के सफल निस्तारण करने व अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी कोतवली पौड़ी को निर्देशित किया गया था।
निर्गत निर्देशों के क्रम में प्रभारी कोतवाली पौडी श्री कमलेश शर्मा के नेतृत्तव में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा की गई कुशल सुरागसी पतारसी व दुकानों के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज का का अवलोकन किया जिसमें यह तथ्य प्रकाश में आया कि उक्त दोनों चोरी की घटनाओं को एक ही अभियुक्त द्वारा अजाम दिया गया है जिसके पश्चात अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत थी। पुलिस टीम के अथक प्रयासों व सतत की जा रही मॉनटरिंग के चलते उक्त चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अभियुक्त महावीर सिह निवासी घनसाली जिला टिहरी को दिनांक 17.07.2025 को चोरी किये गये शतप्रतिशत माल के साथ श्रीनगर रोड प्रेमनगर के पास गिरफ्तार किया गया। उक्त मामले में की गई जांच में यह भी सामने आया कि शातिर चोर पूर्व में घनसाली (टिहरी गढ़वाल) और राजपुर (देहरादून) थानों से चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता अभियुक्त*
महावीर सिह (उम्र 32 वर्ष) पुत्र मदन सिह, निवासी- मल्याकोट, थाना- घनसाली, जिला- टिहरी गढवाल ।
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0- 40/2025 धारा 305(ए)/331(4)/317(2) बी0एन0एस थाना कोतवाली पौडी
2. मु0अ0सं0 -42/2025 धारा 305(ए)/331(4)/317(2) बी0एन0एस0 थाना कोतवाली पौडी
3. मु0अ0सं0-16/2025 धारा 305(ए)/331(4)/317(2) बी0एन0एस0 थाना घनसाली टिहरी गढवाल ।
4. मु0अ0सं0- 193/2024 धारा 305(ए)/331(4)/317(2) बी0एन0एस0 थाना राजपुर देहरादून ।
*बरामदा माल*
1-मु0अ0सं0- 40/2025 से सम्बन्धित चोरी किये गये नकदी 2200/- रूपये ।
2-मु0अ0सं0- 42/2025 से सम्बन्धित चोरी किये गये नकदी 2100/- रूपये ।
3- घटना में प्रयुक्त लोहे काटने की ब्लैड ।
*पुलिस टीम*
1. उपनिरीक्षक प्रवीन रावत
2. उपनिरीक्षक मेहराजुदीन
3. अपर उपनिरीक्षक रविन्द्र भण्डारी
4. मुख्य आरक्षी मनोज कुमार
5. आरक्षी दिगंबर सिंह बोरा
6. आरक्षी जीतेद्र आर्य
7. आरक्षी अनिल बिजल्वाण
8. आरक्षी मुकेश आर्य

More Stories
देवप्रयाग मे दुख़द हादसे मे गई दो लोगो क़ी जान, तेज़रफ्तार कार करीब 150 मीटर गहरी खाई मे गिरी, sdrf ने बमुश्किल बचाई तीन लोगो क़ी जान, चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही थी कार.देखे. रेस्क्यू का वीडियो.!
देर रात तक चली मैराथन बैठक में दिखे एसएसपी दून के कड़े तेवर* *त्योहारी सीजन व आगामी वीआईपी कार्यक्रमों के दृष्टिगत अधीनस्थ अधिकारियों को दिये कडे निर्देश* ,त्यौहारी सीजन के दौरान ज्वैलरी शॉप्स तथा फाइनेंशियल संस्थानों में चेकिंग व प्रभावी गश्त के दिये निर्देश,आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पूर्व मे आपराधिक घटनाओं में प्रकाश में आये/जमानत पर चल रहे अभियुक्तों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके नियमित रूप से भौतिक सत्यापन के दिये निर्देश,अपराधों की समीक्षा के दौरान लम्बित घटनाओं के लम्बित रहने के कारणों की ली जानकारी, त्वरित अनावरण हेतु किया निर्देशित,सीसीटीएनएस के अन्तर्गत पोर्टलों में सभी सूचनाओं को समय से अध्यवधिक करने के दिये निर्देश, कोताही बरतने वालों को दी सख्त हिदायत.!
होली एंजल स्कूल के 240 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय का किया शैक्षिक भ्रमण, सीखी आपदा प्रबंधन की बारीकियां.!