
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये हैं।
जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार से जारी फ़ौ0 वाद संख्या-1235/21, धारा-138 NI Act से सम्बंधित अभियुक्त रवि आर्य उर्फ कल्ली जो लम्बे समय से फरार चल रहा था, को दिनांक 07.06.2025 को उसके घर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कोटद्वार के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता अभियुक्त*
रवि आर्य उर्फ कल्ली पुत्र श्री ओमप्रकाश, निवासी-चंद्र विहार कॉलोनी,पदम पुर सुखरों, कोटद्वार,पौड़ी गढ़वाल।
*पुलिस टीम *
1. उपनिरीक्षक पंकज तिवारी।
2. आरक्षी प्रेम सिंह

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति