
राजेन्द्र शिवाली(राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
विदेशी महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, विदेशी महिला हुई पौड़ी पुलिस की कार्यवाही की मुरीद।*
दिनांक 14.12.2023 को बार्सीलोना, स्पेन की महिला द्वारा थाना लक्ष्मणझूला पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि रामझूला पुल के पास एक व्यक्ति द्वारा उसका पीछा कर उसके साथ अभ्रदता की गयी। शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना लक्ष्मणझूला पर तत्काल मु0अ0सं0-39/23, धारा-354 भा0द0वि पंजीकृत किया गया।
उक्त प्रकरण विदेशी महिला से संबंधित होने के दृष्टिगत घटना की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे* द्वारा तत्काल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया।
निर्गत निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती जया बलोनी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर श्री रविन्द्र कुमार चमोली के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला श्री रवि कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों की मदद से सुरागरसी पतारसी करते हुए अथक प्रयासों से दिनांक 17.12.2023 को उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त अंकित को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी। अभियुक्त अंकित मुनिकीरेती, ऋषिकेश में एक होटल काम करता है।
*नाम पता अभियुक्त*
अंकित पुत्र अशोक (लल्लू), निवासी- ग्राम ढकदेई, थाना नकुड, सहारनपुर उत्तर प्रदेश।
*पुलिस टीम*
1. उप निरीक्षक श्री राजविक्रम सिंह
2. अपर उप निरीक्षक श्री सुरेंद्र सिंह
3. आरक्षी श्री रितेश
4. आरक्षी श्री पंकज

More Stories
देहरादून क़ी बसंत विहार पुलिस ने जमानत पर बाहर आये शातिर चोर को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी ने जेल से बाहर आते ही तीन चोरियो को दे दिया था अंजाम, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से बड़ी मात्रा मे चोरी किया सामान किया बरामद !
मुज़फ्फरनगर क़ी छपार पुलिस ने शातिर इनामी अपराधी हर्ष त्यागी को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, हर्ष त्यागी ने अपने साथी के साथ मिलकर थार गाड़ी पर गोली बारी क़ी घटना को दिया था अंजाम.!
मुख्यमंत्री ने नगला तराई में आयोजित रामलीला में की शिरकत, भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान