
राजेंद शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार ) कोटद्वार
पौड़ी की कोटद्वार पुलिश ने गुमशुदा बालिका को हरियाणा से ढूंढकर सुरक्षित पुनर्वास केंद्र मे दाखिल करा दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा निवासी एक व्यक्ति द्वारा दिनांक 03.02.2026 को कोतवाली कोटद्वार पर अपनी 16 वर्षीय पुत्री के गुमशुदा होने की तहरीर दी गई। जिस पर तत्काल कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0-23/2026, धारा 137(2) BNS पंजाकृत किया गया।
प्रकरण नाबालिग बालिका से संबंधित होने के कारण मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार द्वारा ए.एच.टी.यू प्रभारी को विशेष टीम गठित कर बालिका की शीघ्र बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया।
निर्गत निर्दशों के क्रम में विवेचक एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम द्वारा गुमशुदा नाबालिग बालिका की तलाश हेतु व्यापक अभियान चलाया गया। लगातार संभावित स्थानों पर खोजबीन के दौरान प्रारंभिक जांच में बालिका के हरियाणा में होने की संभावना पर टीम वहां पहुंची, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका। इसके पश्चात सुरागरसी-पतारसी के आधार पर बालिका के जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) में होने की सूचना प्राप्त हुई। दिनांक 29.03.2026 को पुलिस टीम ने बिजनौर पहुंचकर अथक प्रयासों के बाद नाबालिग बालिका को सकुशल बस स्टेशन से बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद बालिका को सुरक्षित कोतवाली कोटद्वार लाया गया तथा विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
CWC की उपस्थिति में विवेचक व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा बालिका एवं परिजनों की काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग में बालिका ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते वह नाराज होकर घर से चली गई थी व उसके साथ किसी भी प्रकार कोई अप्रिय घटना नही हुई है वह बिजनौर में काम की तलाश मे थी लेकिन पहचान पत्र न होने के कारण उसे काम नहीं मिला। बालिका द्वारा परिजनों के पास जाने से इनकार करने पर CWC के आदेशानुसार उसे सुरक्षा के दृष्टिगत सिम्बलचौड़ स्थित पुनर्वास केंद्र में सुरक्षित दाखिल कराया गया। पौड़ी पुलिस द्वारा नाबालिगों की सुरक्षा हेतु निरंतर सतर्कता बरती जा रही है तथा इस प्रकार के मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

More Stories
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस का सट्टेबाजों पर दोहरा वार,कालाढूंगी क्षेत्र में IPL मैच पर सट्टा लगाते एक गिरफ्तार, हल्द्वानी में भी सट्टेबाज दबोचा !
देहरादून के राजपुर छेत्र मे सुबह सवेरे गोलीबारी से छेत्र मे फैली सनसनी,स्कार्पियो कार सवारो ने फॉर्चूनर कार को रोकने के लिए की अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से मॉर्निंग वाक कर रहे सेना से रिटायर ब्रिगेडयर की गोली लगने से हुई मौत, फायरिंग कर भागने वालो का अब तक नहीं लगा कोई सुराग !
जाम में फंसी मसूरी की राह, पुल बना राजनीति का मुद्दा, कांग्रेस ने दिया वैली ब्रिज पर धरना