
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे व्यापक डोर-टू-डोर सत्यापन अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 21.11.2025 को कोतवाली कोटद्वार, थाना देवप्रयाग, थाना लक्ष्मणझूला एवं थाना सतपुली की पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मोहल्लों, बाजार क्षेत्रों, निर्माण स्थलों एवं ग्रामीण इलाकों में व्यापक स्तर पर भौतिक सत्यापन अभियान संचालित किया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने बाहरी व्यक्तियों, मजदूरों, किरायेदारों एवं घरेलू सहायकों का घर-घर जाकर सत्यापन किया। सभी व्यक्तियों से पहचान पत्र की जांच, पूछताछ तथा आवश्यक डेटा संकलन कर उनका वेरिफिकेशन पूरा किया गया।
अभियान के दौरान पौड़ी पुलिस टीम द्वारा बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले कुल 08 मकान मालिकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर कुल 80,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही मकान मालिकों को किरायेदारों का अनिवार्य सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस टीमों द्वारा अभियान के दौरान नागरिकों को यह भी जागरूक किया गया कि किसी भी व्यक्ति को घर, कमरा या दुकान किराए पर देने से पूर्व उसका सत्यापन अवश्य कराएं। सत्यापन न केवल सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक है, बल्कि अपराधों की रोकथाम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आमजन से अपील की गई कि वे पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित थाने या डायल 112 पर दें।


More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति