
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
दिनांक 22-08-26 को वादी नवीन भाटिया पुत्र सुरेंद्र पाल सिंह निवासी 14/1 कैलाशपुरी बल्लूपुर रोड देहरादून द्वारा थाना बसन्त विहार पर एक प्रार्थना पत्र साहिल पुत्र चमन निवासी तरकीमपुर रूपचंद जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 22 वर्ष के साथ कार पार्किंग को लेकर आपसी कहासुनी होने तथा साहिल द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ भारत पैट्रोल पंप चकराता रोड पर वादी के साथ मारपीट कर उनकी कार को क्षतिग्रस्त करने के सम्बन्ध में दिया गया। जिसके आधार पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियोग की विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा घटना स्थल पैट्रोल पम्प व उसके आस-पास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर अभियुक्तों की पहचान करते हुए आज दिनांक: 25-08-26 को घटना में शामिल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहनों को सीज किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
1- मोन्टू सोनकर पुत्र राजकुमार सोनकर निवासी 01 जी एम एस रोड अलका डेयरी चौक माजरा, थाना पटेल नगर, जनपद देहरादून, उम्र 24 वर्ष
2- सोहेल सोनकर पुत्र सूरज सोनकर निवासी गली न0 2 श्रीराम पुरम कालोनी कांवली रोड बल्लीवाला चौक थाना बसंत विहार, जनपद देहरादून, उम्र 19 वर्ष
3- कुणाल सोनकर पुत्र सतीश सोनकर निवासी 111 कांवली रोड कोतवाली नगर, जनपद देहरादून, उम्र 21 वर्ष
4- साहिल पुत्र चमन निवासी तरकीमपुर रूपचन्द जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र 22 वर्ष

More Stories
हरिद्वार की लक्सर पुलिस ने युवाओं की नसो मे जहर घोलने वाले आरिफ और वसीम को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी नशे के केप्सूल के माध्यम से बना रहे थे युबाओ को नशे का शिकार,पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से बड़ी मात्रा मे नशीले केप्सूल किये बरामद.!
एसएसपी हरिद्वार ने जुलाई माह की ली अपराध गोष्टी, लावारिस शवों की सख़्ती से जांच करने और अपराध पर लगाम लगाने के दिये सख्त निर्देश,
बसंत विहार पुलिस ने पार्किंग विबाद को लेकर मारपीट करने वाले चार आरोपियों को किया गिरफ्तार.!