पिथौरागढ़, 04 अक्टूबर।
पिथौरागढ़ एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में पुलिस गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश एवं परिवार से बिछड़े हुए व्यक्तियों को सकुशल उनके परिजनों तक पहुंचाने के लिए ऑपरेशन स्माइल अभियान चला रही है। आज प्रभारी निरीक्षक यातायात पिथौरागढ़ प्रताप सिंह नेगी को 6-7 वर्ष का एक मासूम भटकता हुआ दिखा। वह अपने परिजनों के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहा था। प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा तत्काल बच्चे की फोटो सोशल मीडिया में प्रसारित ताकि उसे उसके परिजनों से मिलाया जा सके।

प्रभारी निरीक्षक यातायात प्रताप सिंह नेगी की तत्परता से बच्चे के परिजन सोशल मीडिया में प्रसारित की गई। फोटो की मदद से बालक को ढूंढते हुए चौकी सिल्थाम पहुंच गये। जहां अपने जिगर के टुकड को सकुशल देख कर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बालक शिवांश धामी पुत्र नवीन सिंह धामी, निवासी- सिलौंग अस्कोट, जिला पिथौरागढ़ को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।

More Stories
भोले की बारात का हिस्सा बने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,टपकेश्वर महादेव भगवान की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कि कामना.!
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना