हरिद्वार
एसटीएफ द्वारा विगत माह में तथा कोरोना काल में भी नकली दवा बनाकर आम जनमानस के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की गई थी
इस क्रम में एसटीएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई की रायपुर भगवानपुर जनपद हरिद्वार क्षेत्र में एक दवा कंपनी में गैर कानूनी रूप से दवाई बनाई जा रही है तथा उनकी सप्लाई की जा रही है
इस सूचना पर कार्यवाही करते हुए एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम द्वारा उक्त *दवा कंपनी एम. एस. रेमेडीज* में रेड की गई रेड की कार्रवाई के उपरांत जब उक्त कंपनी के मालिक से कंपनी में हो रही दवाओं के निर्माण के संबंध में अनुमति व कागजात मांगे तो कंपनी मालिक द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए । इस पर एसटीएफ टीम द्वारा ड्रग इंस्पेक्टर को मौके पर बुलाया गया तथा प्रारंभिक जांच के बाद फैक्ट्री को देर रात सील किया गया है
उसके उपरांत फैक्ट्री के गोदाम जिसमें लाखों रुपए की कीमत की दवाइयां रखी हुई थी को भी चेक किया गया और गोदाम को भी प्राथमिक जांच के बाद सील किया गया। ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा फैक्ट्री व गोदाम में रखी दवाइयों की गुणवत्ता चेक करने के लिए उनके सैंपल भी लिए गए जो जांच हेतु फॉरेंसिक लैब भेज जायेंगे
*आम नागरिकों के स्वास्थ्य हित को देखते हुए समस्त कार्यवाही की गई है,सैंपल जांच के उपरांत पुलिस और ड्रग्स डिपार्टमेंट द्वारा विधिक कार्यवाही की जाएगी*

More Stories
देहरादून क़ी रायपुर पुलिस ने भूमि धोखाधड़ी में विगत डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे 10-10 हज़ार के 02 ईनामी अभियुक्तो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों ने बैंक में बंधक संपत्ति का सौदा कर की थी 40 लाख रु० की धोखाधड़ी,अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही दोनों अभियुक्त लगातार चल रहे थे फरार,अभियुक्तो के लगातार फरार चलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा उन पर 10- 10 हज़ार का ईनाम किया था घोषित.!
अब झोला छाप डॉक्टरों क़ी नहीं होंगी खैर, मुख्य चिकत्सा अधिकारी ने सभी अपंजीकृत क्लिनिको क़ी जाँच के दिये सख्त आदेश, हर बीमार को जानलेवा डॉक्टरों से बचाना हमारा एक मात्र लक्ष्य- डॉक्टर रश्मि पंत.!
एसएसपी कुम्भ आयुष अग्रवाल ने अधीनस्थ अधिकारियो के साथ क़ी महत्वपूर्ण बैठक, एसएसपी ने कुम्भ क्षेत्र मे सघन सत्यापन अभियान चलाने के दिये निर्देश !