उत्तराखंड
उत्तराखंड के कई हिस्सों में शनिवार को लगातार बारिश होने से पहाड़ी क्षेत्रों में कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ, जिसके फलस्वरूप बदरीनाथ और केदारनाथ जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों समेत 250 से अधिक सड़कें बाधित हो गईं। राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के अनुसार धारचूला में छह आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ क्योंकि वहां से लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया था।
कुमाऊं स्काउट ने पिथौरागढ़ प्रशासन को धारचूला में 17 मकानों से 53 लोगों को सुरक्षित स्थानों पहुंचाने में मदद की। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों के दौरान राज्य के पहाड़ी एवं मैदानी क्षेत्रों में अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। देहरादून में रूक-रूककर बारिश होती रही।
क्षतिग्रस्त हुआ ऋषिकेश -बदरीनाथ नैशनल हाईवे
लामबागड़ में ऋषिकेश -बदरीनाथ राष्ट्रीय मार्ग का 10-15 मीटर हिस्सा भारी भूस्खलन के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ऋषिकेश -केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भी बांसवाड़ा में बंद है। वर्षा एवं भूस्खलन का जिन मार्गों पर असर पड़ा है उनमें 11 राज्य राजमार्ग एवं 239 ग्रामीण सड़कें हैं। जानकीचट्टी से यमुनोत्री तक का मार्ग भी भनेलीगाड़ में अवरुद्ध है।

More Stories
देहरादून क़ी रायपुर पुलिस ने भूमि धोखाधड़ी में विगत डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे 10-10 हज़ार के 02 ईनामी अभियुक्तो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों ने बैंक में बंधक संपत्ति का सौदा कर की थी 40 लाख रु० की धोखाधड़ी,अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही दोनों अभियुक्त लगातार चल रहे थे फरार,अभियुक्तो के लगातार फरार चलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा उन पर 10- 10 हज़ार का ईनाम किया था घोषित.!
अब झोला छाप डॉक्टरों क़ी नहीं होंगी खैर, मुख्य चिकत्सा अधिकारी ने सभी अपंजीकृत क्लिनिको क़ी जाँच के दिये सख्त आदेश, हर बीमार को जानलेवा डॉक्टरों से बचाना हमारा एक मात्र लक्ष्य- डॉक्टर रश्मि पंत.!
एसएसपी कुम्भ आयुष अग्रवाल ने अधीनस्थ अधिकारियो के साथ क़ी महत्वपूर्ण बैठक, एसएसपी ने कुम्भ क्षेत्र मे सघन सत्यापन अभियान चलाने के दिये निर्देश !