गोपेश्वर (चमोली)। चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में तीर्थ यात्री धाम में पहुंच रहे है। ऐसे में यात्रा व्यवस्था को सुचारू किये जाने के लिए यात्रियों का जिले के प्रवेश बैरियर गोचर में स्थापित पंजीयन निरीक्षकण केंद्र की व्यवस्था की गई है। जिसमें बाहर से आने वाले यात्रा वाहनों के पंजीकृत होने की जांच की जा रही है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार ने गोचर पंजीयन निरीक्षण केंद्र पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा निर्देश दिया कि निर्धारित तिथि का पंजीकरण होने के की स्थिति में ही यात्रियों तथा वाहनों को धाम में जाने दिया जाएगा। गौरतलब है कि वर्तमान समय में धामों में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है। धामों में व्यवस्थाऐं सीमित होने के चलते यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धाम में आने वाले यात्रियों के लिए ऑन लाइन तथा ऑफ लाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। ताकि यात्री अपने पंजीकरण के बाद निर्धारित की गई तिथि पर धामों में पहुंचे और उन्हें असुविधाओं का सामना न करना पड़े।
इसी कड़ी में शुक्रवार को एसपी चमोली ने चमोली जिले के प्रवेश स्थान गोचर में बनाये गये पंजीयन निरीक्षण केंद्र का निरीक्षण कर यहां पर तैनात कर्मियों को निर्देशित किया कि निर्धारित तिथि का पंजीकरण होने पर ही यात्रियों, वाहनों को जाने दिया जाएगा। कतिपय यात्री वाहन बिना पंजीकरण के ही जनपद में आ रहे हैं ऐसे वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा तथा पंजीकरण के उपरान्त निर्धारित तिथि को ही बदरीनाथ धाम यात्रा पर आने के के लिए बताया गया साथ ही पंजीकरण निरीक्षण केन्द्र पर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गये।

More Stories
भारी बरसात के बीच दून पुलिस की “नाईट स्ट्राइक”, भारी बरसात के बीच दून पुलिस की “नाईट स्ट्राइक”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज