उत्तराखंड के यमुनोत्री धाम यात्रा में एक और श्रद्धालु की हुई मौत, अब तक तीन भक्तों की जा चुकी जान……
देहरादून: यमुनोत्री धाम यात्रा पर आए एक और श्रद्धालु की मौत हुई। इससे पहले दो अन्य श्रद्धालुओं की यात्रा के दौरान मौत हुई थी।/यमुनोत्री धाम यात्रा पर आए एक और श्रद्धालु की मौत हुई। धाम में यात्रा करने के दौरान मरने वालों की संख्या तीन हो गई है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को यमुनोत्री धाम यात्रा पर आए विष्णु कुमार भाभा (54) निवासी बेंगलूर को जानकीचट्टी में अचेतावस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएच ओ संतोष सिंह कुंवर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस पंचनामा कार्यवाही कर रही है। इससे पहले दो अन्य श्रद्धालुओं की यात्रा के दौरान मौत हुई थी।
इससे पहले यमुनोत्री यात्रा पर आए पहले दिन ही दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई थी। केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो गया।
शुक्रवार को हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के जयकारों के बीच तीनों धाम के कपाट विधि विधान के साथ खोले गए। पहले दिन करीब 45 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। केदारनाथ धाम में 30 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन कर नया रिकॉर्ड बनाया है।


More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही