गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग-थराली-ग्वालदम मोटर मार्ग पर गुरूवार को एक पिकप वाहन अनियंत्रित होकर खड्ड साइड में जा गिरा जिसमें वाहन चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है।
वर्चुअल पुलिस थाना गोपेश्वर से मिली जानकारी के अनुसार कर्णप्रयाग-थराली-ग्वालदम मोटर मार्ग पर एक पिकप वाहन संख्या आज दिनांक 06-06-2024 को ग्वालदम रोड़ थराली में संख्या यूके 1ा सीए 8455 (बोलेरो) पिकअप अनियन्त्रित होकर सड़क से नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसमें चालक पंकज कुनियाल पुत्र ललित प्रसाद निवासी करूढ़ पानी ग्वालदम की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी है। जबकि हरिराम पुत्र कढ़ेरा निवासी पालियाकला उप्र घायल है जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में किया जा रहा है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग, क्षेत्र के विकास के लिए कीं छह महत्वपूर्ण घोषणाएं
रैपिडो चालक द्वारा की गयी चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया सफल अनावरण,.शातिर चोर (रैपिडो चालक) को किया गिरफ्तार
*मुख्य सचिव ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और खुशहाली की कामना की