गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग और शिक्षा विभाग के तत्वावधान में ऑन लाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के एक हजार तीन सौ छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को आगामी पांच सितम्बर शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।
जानकारी देते हुए जिला समन्वयक सुनील नाथन बिष्ट, जया चौधरी ने बताया कि चमोली जिले के विभिन्न विद्यालयों में तीन श्रेणियों में कविता पाठ, निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्राथमिक वर्ग की पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रावि चौंडी पोखरी नमन रौतेला प्रथम, प्रावि लंगासू अदिति द्वितीय, प्रावि थराली की सृष्टि पुरोहित तृतीय, इसी वर्ग की कविता पाठ में प्रावि बालखिला की आरूषि प्रथम, प्रावि लंगासू की गरिमा द्वितीय प्रावि हरगढ की रिया रावत तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार जूनियर वर्ग की पेंटिंग प्रतियागिता में राबाइका भूमिका प्रथम, उमावि सलूड डुंग्रा की समीक्षा द्वितीय, राइका तलवाडी की गर्विता तृतीय, इसी वर्ग की स्वरचित कविता पाठ में उप्रावि क्वीठी की हर्षिता प्रथम, उप्रावि उमट्टा के रविंद्र चौहान द्वितीय और राकउप्रावि सलियाणा के अनुग्रह ढोंडियाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग की पेंटिंग प्रतियोगिता में राइका कोटी जया प्रथम, राइका जोशीमठ के गणेश भुजवाण द्वितीय, राइका तलवाडी के पीयूष तृतीय रहे। इसी वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में राबाइका नंदानगर की सोनिया प्रथम, राइका टंगसा की अंशिका बिष्ट द्वितीय और राइका कोटी की रितु तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम का सफल संचालन दशोली ब्लॉक से राकेश सती, जोशीमठ ब्लॉक से प्रदीप मलासी, गैरसैंण ब्लॉक से बबली सेंजवाल, नंदा नगर ब्लॉक से सुरेश ठाकुर, पोखरी ब्लॉक से विनोद सिंह रौतेला, कर्णप्रयाग ब्लॉक से शशि कंडवाल, थराली ब्लॉक से किरण पुरोहित आदि शिक्षकों ने किया।

More Stories
देहरादून पुलिस परिवार को लगा बड़ा झटका, मुख्य आरक्षी बालम सिंह राणा का ह्रदय घात से हुआ निधन, एसएसपी देहरादून ने अधीनस्थ अधिकारीयो और कर्मचारियों संग बालम सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दीं अंतिम विदाई !
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति