
आज जब व्यास जी ने श्री कृष्ण सुदामा जी की मित्रता का प्रसंग सुनाया तो सभी श्रद्धालु अपने-अपने स्थान पर भाव विभोर हो गए व्यास जी ने कहा कि मित्रता हमेशा गुण देखकर करनी चाहिए मित्रता में धन दौलत का कोई महत्व नहीं होता
मेडिकल कैंप
कथा स्थल पर आज प्रातः 10:00 बजे से निशुल्क मैडिकल कैंप का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो लाभार्थियों ने लाभ उठाया
आज चित्रकला मेडिकल कैंप इत्यादि विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वालों को सम्मानित किया गया
मानव जीवन है अनमोल
व्यास जी ने कथा का सारांश सुनाते हुए कहा कि मानव जीवन अनमोल होता है कई योनियो के पश्चात यह प्राप्त होता है आपको जीवन जीने की कला सीखनी है तो जिंदगी में पवित्र श्रीमद्भागवत व श्री रामायण जैसे ग्रंथों का श्रवण समय-समय पर करते रहना चाहिए
समय की पाबंदी आवश्यक
कथा वाचक जी ने कथा के अंतिम दिन कहा कि जीवन में सफल होने के लिए समय का पाबंद होना आवश्यक है यदि आप समय की कदर नहीं करते तो 1 दिन ऐसा आएगा कि समय भी आप की कदर करना छोड़ देगा कथा का सारांश सुनाते हुए अच्छे कर्म करने का संदेश दिया
हवन एवं भंडारा
कल प्रातः में हवन एवं दोपहर 12:00 बजे से भंडारे का आयोजन कथा स्थल पर ही होगा यह जानकारी केंद्रीय अध्यक्ष अरुण शर्मा द्वारा दी गई
आज कथा के यजमान अश्विनी अग्रवाल भारत होम्योपैथिक मेडिकल स्टोर वाले रहे
समस्त पत्रकार बंधु कल हवन एवं भंडारे में कथा स्थल पर सादर आमंत्रित है
आज के कार्यक्रम में समिति के ,केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा,रुचि शर्मा,वासु वशिष्ठ,सुमितरंजन शर्मा,,अनुराग गौड़,,मदनमोहन,पद्मा रतूडी,बीना अग्रवाल,सोनिया,अलका, शुभम कौशिक,बीना नेगी,पूजा राठौर,वसुधा,डी के शर्मा, अग्रज,एम सी शर्म,बीना ,निशा शर्मा, संजय मिश्रा,मीता सभरवाल,डॉ अजय वशिष्ठ,नीतीश,मदन मोहन,सतपाल आदि उपस्थित रहे।

More Stories
बद्री चन्द सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में उप निदेशक पद पर पदोन्न्त, सचिव शैलेश बगौली ने आदेश किये जारी
श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026: यात्रियों को मिल रही त्वरित एवं प्रभावी चिकित्सा सुविधा, 3 दिनों में कुल 6733 यात्रियों को प्रदान की गई ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाएं
राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह, श्रद्धालुओं को सहूलियत और संस्कृति को मिलेगा राष्ट्रीय मंच