
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
आज पुलिस लाइन रोशनाबाद में एसएसपी हरिद्वार की अगुवाई में झमाझम बारिश के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरेला पर्व, इस अवसर पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ पुलिस लाइन रोशनाबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फलदार एवं छायादार वृक्ष का पौधारोपण किया,साथ अवगत कराया गया कि इस अवसर पर पुलिस लाइन एवं अन्य कार्यालय में एक-एक वृक्ष प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अवश्य लगाएंगे l
इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया। पौधारोपण कार्यक्रम में एसएसपी ने कहा कि हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने के लिए पौधारोपण करना चाहिए और उनकी देखभाल करनी चाहिए। क्योंकि वृक्ष एक हमारी स्वच्छ वातावरण की धरोहर है जिससे हमारा जीवन चलता हैl
इस कार्यक्रम के माध्यम से आसपास के अन्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें पौधारोपण के लिए प्रेरित कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
उक्त हरेला कार्यक्रम के अवसर पर जनपद के सभी थाना कार्यालय परिसर में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गयाl

उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन, क्षेत्राधिकारी यातायात,क्षेत्राधिकारी पुलिस कार्यालय, क्षेत्राधिकारी लक्सर एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहेl

More Stories
दुर्गम यात्राओं मे केदारनाथ एवं यमुनोत्री धाम में SDRF ने तत्परता से संभाला मोर्चा, घायल व्यक्ति और अस्वस्थ श्रद्धालु को पहुँचाया अस्पताल.!
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे की विवादित टिप्पणी के विरोध में भाजपा महानगर देहरादून ने किया पुतला दहन, सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल बोले—प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता पर टिप्पणी करना राजनीतिक मर्यादाओं के विरुद्ध
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री धामी का भव्य स्वागत