देहरादून पुलिस परिवार ने हर्षोल्लास के साथ “लोक पर्व हरेला”को परिसर मे पौधा रोपण कर मनाया हरेला पर्व के अवसर पर मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड के फिट उत्तराखंड मिशन को बढ़ावा देने के लिए पुलिस परिवार के बच्चो के साथ फुटबॉल मैच का भी आयोजन किया गया एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बच्चो के बीच पहुँचकर उनका उत्साह वर्धन,किया और खेलो को जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया साथ ही हरेला के पर्व पर पर पुलिस लाईन तथा जनपद के समस्त थाना/ चौकियों पर वृहद स्तर पर फलदार व छायादार वृक्षों का वृक्षारोपण भी किया गया आपको बता दे की आज दिनांक 16/07/2025 को लोक पर्व हरेला के अवसर पर दून पुलिस द्वारा हरियाली का संदेश देते हुए वृह्द स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा जनपद के अन्य उच्चधिकारियों के साथ पुलिस लाइन देहरादून में वृक्षारोपण कर आम जन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोक पर्व हरेला की शुभकामनाएं दी गई। पुलिस लाइन में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन परिसर में लगभग 100 की संख्या में फलदार तथा छायादार वृक्षों का रोपण किया गया।
हरेला पर्व के अवसर पर मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड के फिट उत्तराखंड मिशन को बढ़ावा देने के लिए पुलिस परिवार के बच्चों के साथ फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। मैच के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा बच्चों के बीच पहुंचकर उनका उत्साह वर्धन किया तथा शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए खेलों को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर/मसूरी व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
उधमसिंह नगर पुलिस ने करोड़ो रुपयों की ठगी करने वाले हाफ़िज़ को मुरादाबाद से किया गिरफ्तार !
मुख्यमंत्री की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का असर, भूमि धोखाधड़ी पर प्रशासन ने कसा शिकंजा,लैंड फ्रॉड पर गढ़वाल कमिश्नर सख्तः 125 मामलों की सुनवाई, 45 निस्तारित,भूमि फर्जीवाडे़ पर बडी कार्रवाई, आयुक्त ने 24 मामलों में एफआईआर दर्ज कराने के दिए निर्देश,खसरा हेरफेर कर दोहरी बिक्री, सुनवाई में भूमाफियों का बड़ा खेल उजागर,बडे भू-प्रकरणों में देरी पर आयुक्त सख्त, 15 दिन में प्रगति के निर्देश !
संकट में फंसे जीवन को संजीवनी दे रही ’हेम्स’ – 144 लोगों के लिए संकटमोचक बनी एम्स की ’हेली इमरजेन्सी मेडिकल सर्विस’, दुर्घटना और आपदा में त्वरित स्वास्थ्य सेवाओं को मिल रही मजबूती, राज्य सरकार की मदद से निर्बाध रूप हो रहा सेवा का संचालन!