
*”78 वें स्वतंत्रता दिवस”* के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने पुलिस लाइन देहरादून में शहीदों को नमन करते हुए ध्वजारोहण किया । इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित सभी अधिनस्थों को कर्तव्यनिष्ठा एवं देश सेवा की शपथ दिलाई गई।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्यो के लिए राष्ट्रपति पदक, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा चिन्ह तथा सराहनीय सेवा चिन्ह प्राप्त करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के नाम को पढ़कर उपस्थित अधिकारियों/ कर्मचारियों को अवगत कराया गया।
जनपद देहरादून के सभी थाना/चौंकियो/कार्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा झंडारोहण कर उपस्थित पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई गई, साथ ही देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को याद कर उन्हें नमन किया गया।
*समस्त दून पुलिस परिवार की ओर से सभी प्रदेश एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।*


More Stories
रायपुर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का चंद घंटे में खुलासा, संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में मामा ने की भांजे की हत्या, घटना को अंजाम देने वाले मामा सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ऋषिकेश क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, 4 अभियुक्त गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोवर्धन पूजा पर की गौमाता की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की