उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया…….
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी। उन्होंने देश की आजादी एवं मां भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों का स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर बलिदानियों के सपनों के अनुरूप देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सराहनीय कार्य हो रहे हैं। आज भारत समर्थ, समरस एवं शक्तिशाली भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में हम सबको अपना योगदान देना है। उत्तराखंड इस दिशा में निरंतर प्रयास कर रहा है।

नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा जारी एसडीजी रिपोर्ट में उत्तराखण्ड ने सतत विकास लक्ष्यों की कसौटी पर खरा उतरते हुए पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।


More Stories
रायपुर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का चंद घंटे में खुलासा, संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में मामा ने की भांजे की हत्या, घटना को अंजाम देने वाले मामा सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ऋषिकेश क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, 4 अभियुक्त गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोवर्धन पूजा पर की गौमाता की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की