राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देशों दिये हैं।
जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश पौड़ी गढ़वाल द्वारा जारी 82 CrPc नोटिस तथा गैर जमानती वारण्टी अभियुक्त वाद संख्या- 23/2020 राज्य बनाम राजीव गौड़ आदि, धारा 307/384/323/506 IPC व 3(1) (घ) SC/ST एक्ट से सम्बंधित अभियुक्त मुजीब नैथानी पुत्र श्री सतीश चन्द्र निवासी- लैंसडौन भवन देवी मन्दिर कोटद्वार जो लम्बे समय से फरार है तथा बार-बार न्यायालय में हाजिरी से बच रहा था। जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरूद्ध NBW तथा उद्घोषणा के लिये 82 CrPc का नोटिस जारी किया गया ।
इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्र मोहन सिंह व प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 12.12.2024 को 82 CrPc की कार्यवाही हेतु लैंसडौन भवन देवी मन्दिर कोटद्वार में पुलिस टीम के द्वारा मुनादी की गयी और नोटिस को अभियुक्त के घर पर सहजदृश्य स्थान में चस्पा किया गया।

More Stories
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील बिना स्वीकृत मानचित्र के चल रहे निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश और देहरादून में भवन स्वामियों पर कसा शिकंजा
देहरादून की सहसपुर पुलिस और प्रसासन ने आपराधिक गतिविधियों मे लिप्त लोगो के मकानो पर घुमाया बुलडोज़र, सरकारी जमीन पर कब्ज़ा कर बना लिए थे पक्के मकान, पुलिस और प्रसासन ने अपराधियों के सम्राज्य को किया नेस्तनाबूत !
स्वास्थ्य महानिदेशक ने महानिदेशालय मे आयोजित की अहम बैठक,समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश.!