
एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने सभी अधीनस्थों को जनपद में वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाए जाने तथा संदिग्धों अथवा सत्यापन नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए थे जिसके चलते आज अभियान में थाना बनभूलपुरा के अतिरिक्त जनपद के अन्य थानों, पुलिस कार्यालय से उपलब्ध अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा पीएसी/आईआरबी के साथ संयुक्त रुप से सत्यापन अभियान चलाया गया। सत्यापन अभियान में *लगभग 1050 व्यक्तियों के सत्यापन* किये गये। लगभग 1400 व्यक्तियों से पूछताछ/ सत्यापन कार्यवाही के दौरान *किरायेदारों का सत्यापन न कराये जाने पर 17 मकान मालिकों के विरुद्ध 83 पु०अधि० के अन्तर्गत कार्यवाही* की गई जिसमें 17 कोर्ट के चालान संयोजन शुल्क रु0 1,70,000 रू जुर्माना किया गया साथ ही *अनियमित्ता पाये जाने पर पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अन्तर्गत 24 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर संयोजन शुल्क 6,000 रु0 जुर्माना* किया गया। अभियान में *(कुल 41 चालान संयोजन शुल्क रु0 1,76,000)* जुर्माना वसूला गया।

सत्यापन के दौरान बनभूलपुरा क्षेत्र में किरायेदार के रुप में निवास कर रहे बाहरी लोगों एवं सम्बन्धित मकान मालिकों को भी किरायेदारों का अतिशीघ्र सत्यापन कर विवरण थाने में उपलब्ध कराने की हिदायत दी गयी। सत्यापन अभियान निरंतर जारी रहेगी, आम नागरिकों से भी सत्यापन अभियान में सहयोग प्रदान किये जाने की अपील की गयी।

More Stories
सहस्त्रधारा रोड के पास स्थित स्पा सेन्टर में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश, अनैतिक देह व्यापार के धंधे को संचालित कर रही महिला को किया गिरफ्तार
छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर दून पुलिस ने चलाई जागरूकता की पाठशाला, *साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल अपराधों तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति छात्र-छात्राओं को किया जागरुक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले का शुभारंभ