
उत्तराखंड शासन के नशा मुक्त उत्तराखंड बनाए जाने की मंशा के क्रम में आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद टिहरी को नशामुक्त करने हेतु विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए गए हैं । उसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी व क्षेत्राधिकारी चम्बा के निकट पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष थत्यूड़ द्वारा दिनांक 09.09.2025 को किए गए प्रयास/ चैकिंग के दौरान अभियुक्त गण (01) विरेश सिंह राणा पुत्र इन्दर सिंह राणा निवासी ग्राम पिलंग, भटवाड़ी, थाना मनेरी, जनपद उत्तरकाशी उम्र 24 वर्ष व (02) जयवीर रावत पुत्र कृपाल सिंह निवासी ग्राम पिलंग, भटवाड़ी, थाना मनेरी, जनपद उत्तरकाशी उम्र- 24 वर्ष को पल्सर मोटर साईकिल UK07 FD- 8604 पर 1560 ग्राम अवैध चरस की तस्करी/ परिवहन करते हुए थाना क्षेत्रांतर्गत गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना थत्यूड़ पर मु0अ0सं0 23/2025 धारा 8/20/60 NDPS Act पंजीकृत कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है । अभियुक्त से *बरामद अवैध चरस की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग एक लाख पचास हजार छः सौ रुपये है, अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*नाम पता अभियुक्त गण :-*
(1) विरेश सिंह राणा पुत्र इन्दर सिंह राणा निवासी ग्राम पिलंग, भटवाड़ी, थाना मनेरी, जनपद उत्तरकाशी उम्र -24 वर्ष
(2) जयवीर रावत पुत्र कृपाल सिंह निवासी ग्राम पिलंग, भटवाड़ी, थाना मनेरी, जनपद उत्तरकाशी उम्र- 24 वर्ष
*बरामदगी विवरण :-*
(1) 1560 ग्राम अवैध चरस (2) पल्सर मोटर साईकिल UK07 FD- 8604
*पुलिस टीम :-*
1. थानाध्य़क्ष महावीर सिंह रावत
2.उ0नि0 बलवीर सिंह थाना थत्यूड़
3.अ0उ0नि0 गुमान सिंह तोमर थाना थत्यूड़
4.हे0का0 मुकेश सिलोडी थाना थत्यूड़
5.हे0का0 कुलदीप कुमार थाना थत्यूड़ ।
6.हो0गा हरीश रावत ।

More Stories
त्यौहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,मुख्यमंत्री के निर्देश पर शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी,मिठाई और खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर भेजे जाँच के लिए. !
आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण,नवीन आढ़त बाजार का निर्माण कार्य लगभग हुआ पूरा ,विस्थापित होने वाले व्यापारियों को जल्द मिलेगा लाभ,आढ़त बाजार के विकास कार्यों व प्लॉटों की आवंटन प्रक्रिया को सितंबर माह तक हर हाल पूरा करने के निर्देश.!
मसूरी गोली कांड के 34 साल बाद भी अधूरी आस: शहीद परिवारों के हक को लेकर फिर उठी आवाज !