
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
दिनांक 20/21.5.2025 को सत्यापन अभियान के दौरान देहरादून पुलिस व एसटीएफ, उत्तराखण्ड द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई के दौरान थाना पटेलनगर क्षेत्र से पांच(चार महिला एक पुरुष) संदिग्ध बांग्लादेशी निवासियों को हिरासत में लिया गया था, जिनसे संयुक्त सघन पूछताछ के दौरान उक्त पांचो व्यक्तियों के बांग्लादेशी नागरिक होने के पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर पांचो बांग्लादेशी नागरिकों को भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुक्रम में देहरादून पुलिस द्वारा नियमानुसार उदवासित करने की करवाई की जा रही थी।
उपरोक्त प्रकरण में एस0एस0पी0 देहरादून द्वारा अवैध रूप से भारत में निवास कर रहे उक्त बंग्लादशी नागरिको को भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुक्रम में नियमानुसार उदवासित करने हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। देहरादून पुलिस द्वारा लगातार बी0एस0एफ0 के उच्चाधिकारियों से सम्पर्क/समन्वय स्थापित करते हुए भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशो के क्रम में अल्प अवधि में ही दिनांक 10-06-2025 को बी0एस0एफ0 के माध्यम से बंग्लादेश बार्डर में उक्त 05 बंग्लादेशी नागरिको को बंग्लादेशी एजेन्सी के सुपुर्द किया गया।

More Stories
बाल दिवस पर यातायात पुलिस की अनूठी पहल, 400 बच्चों को सिखाए सड़क सुरक्षा के नियम,जवाहरलाल नेहरू युवा केंद्र में आयोजित किया गया यातायात जागरूकता कार्यक्रम,छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर दिलाई गई पालन की शपथ,बच्चों को बनाया गया सड़क सुरक्षा का संदेशवाहक, परिजनों एवं आमजन को जागरूक करने की अपील.!
मुज़फ्फरनगर क़ी थाना ककरौली पुलिस व एसओजी देहात की संयुक्त टीम द्वारा चोरी की घटनाओं के 03 अभियोगो का सफल अनावरण,. टीम ने चोरी मे शामिल 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹6,00,000/- नकद एवं चोरी किये गये पीली व सफेद धातु के आभूषण बरामद।
बिहारी महासभा ने धूमधाम से मनाया कद्दू भात का पर्व, 4 दिन के छठव्रत का हुआ प्रारंभ* *कांच ही बांस के बहंगिया…” और “केलवा के पात पर उगेलन सूरजमल…” जैसे पारंपरिक छठ गीतों पर श्रद्धालु हुए भाव-विभोर ।