March 5, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर बुजुर्गों की सुरक्षा व सम्मान को लेकर हरिद्वार पुलिस की सराहनीय पहल।

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार

सिडकुल पुलिस द्वारा वृद्धाश्रम जाकर वृद्ध व्यक्तियों की कुशलक्षेम जानी गई।हरिद्वार पुलिस की इस पहल को वरिष्ठ नागरिकों द्वारा काफी सराहा जा रहा है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद पुलिस द्वारा वृद्ध व्यक्तियों एवं वरिष्ठ नागरिकों की कुशलक्षेम लेने का अभियान निरंतर जारी है।इसी क्रम में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा क्षेत्र स्थित वृद्ध आश्रम में जाकर बीट बुक के अनुसार जानकारी प्राप्त की गई तथा वहां निवासरत वृद्धजनों से भेंट कर उनकी कुशलता जानी गई।पुलिस टीम ने वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या अथवा आपात स्थिति में आपातकालीन नंबर 112 अथवा स्थानीय पुलिस से तुरंत संपर्क करने के संबंध में जागरूक किया।पुलिस के संवेदनशील व सम्मानजनक व्यवहार से प्रसन्न होकर वृद्धजनों ने हरिद्वार पुलिस को दिल से दुआएँ दीं।

You may have missed

Share