
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर अकेले रह रहे बुजुर्ग व्यक्तियों के बीच दून पुलिस ने पहुंचकर उनकी कुशलता पूछकर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं दीपावली त्यौहारों के अवसर पर अकेले रहने वाले सीनियर सिटीजन्स के एकाकीपन की एसएसपी दून ने पीड़ा को समझते हुए सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में निवासरत सीनियर सिटीजंस की कुशलक्षेम लेने के निर्देश दिये थे जिसके चलते दून पुलिस ने उनके घर जाकर मुलाक़ात की आपको बता दे की *’दीपों के त्यौहार’* दीपावली को खुशियों और उत्साह का पर्व भी कहा जाता है, जिसे हर व्यक्ति द्वारा अपने परिजनों के साथ खुशियों व पूर्ण उल्लास के साथ मनाया जाता है परंतु कुछ व्यक्ति ऐसे भी है, जिनके परिजन इस अवसर पर किसी कारणवश उनके पास मौजूद/ साथ नहीं होते, ऐसे सभी व्यक्तियों की पीड़ा व एकाकीपन के अहसास को समझते हुए उसे दूर करने तथा उनके चेहरों पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से दीपावली के पर्व के अवसर पर एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा अकेले रह रहे बुजुर्ग नागरिकों के घर पहुंचकर उनसे भेंट की गयी। भेंट के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा बुजुर्ग व्यक्तियों से उनकी कुशलक्षेम पूछते हुए उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी गयी, साथ ही सुख- दुख की हर घड़ी में दून पुलिस के उनके साथ होने का एहसास दिलाया गया। दून पुलिस को अपने बीच पाकर तथा उनसे मिले प्यार व स्नेह के लिए सभी सीनियर सिटीजंस द्वारा पुलिस कर्मियों के सर पर हाथ फेरते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद दिया गया।

More Stories
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA ने की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक क़ी छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस किया जारी, नोटिस पाने वाले कारोबारी अगले आदेश तक नहीं कर सकेंगे खाद्य पदार्थों का निर्माण, उत्तराखंड में मिठाईयों की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी तिथि लिखना अनिवार्य, खाद्य पदार्थों के नमूने मिलावटी मिलने पर भी कार्रवाई.!
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’,एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके पर निस्तारण.!
नैनीताल के तीन पानी ने दर्दनाक सड़क हादसा, तेज़रफ़तार के उड़े परखच्चे, घटना क़ी जानकारी मिलते ही एसएसपी ने मौके पर जाकर दुर्घटना स्थलबका किया निरिक्षण,एसएसपी ने अस्पताल जाकर जाना घायलों का हाल चाल !