March 4, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता पर भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को सम्मानित करने के हरिद्वार पुलिस लाइन मे भव्य रैली का किया आयोजन !

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार

ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता पर भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को सम्मानित करने के लिए पुलिस लाइन रोशनाबाद से पुलिस द्वारा एक भव्य रैली का आयोजन किया गया जिसका निर्देशन वरिष्ठ पुलिस अधीक्ष परमेंद्र सिंह डोभाल ने किया। एस पी क्राइम जितेंद्र मेहरा ने हरि झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।इस रैली के माध्यम से पुलिस ने भारतीय सेना के अदम्य साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण को सलाम किया।रैली की शुरुआत पुलिस लाइन रोशनाबाद से हुई और यह शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी पुलिसकर्मियों ने हाथों में तिरंगा और ‘जय हिंद’, ‘भारतीय सेना अमर रहे’ जैसे नारों वाले बैनर लेकर सेना के प्रति सम्मान व्यक्त किया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की रणनीतिक कुशलता और वीरता का प्रतीक है। यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है। सेना की यह सफलता देश की रक्षा में उनके योगदान की एक और मिसाल है।रैली में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों, स्थानीय नागरिकों और स्कूली बच्चों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और सेना के जवानों के प्रति आभार प्रकट किया गया।उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल सेना को सम्मानित करने का माध्यम बना, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा मिली और देशभक्ति की भावना को भी नई ऊंचाई तक पहुंचाया।

You may have missed

Share