देवाल (चमोली)। हरेला पर्व की पूर्व बेला पर सोमवार को पूर्णा गांव की महिलाओं, प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने ग्राम प्रधान मनोज कुमार की अगवाई में पौधरोपण कर हरेला का शुभारंभ किया।
इस मौके पर 35 फलदार पौधों का रोपण किया गया जिसमें नींबू, माल्टा, अमरुद, आंवला, तेजपत्ता आदि के पौध थे। पौधों का संरक्षण का जिम्मा ग्रामीणों ने लिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने कहा उत्तराखंड का पर्यावरण पर्व हरेला सदियों से चला आ रहा है। पूरे गांव की सरहद पर फलदार पौधा रोप कर फल पट्टी बनाई जाएगी। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाध्यापक हरीश तोरतियाल, खिलाप राम, उमा देवी, गीता देवी, दीपक कुमार, तुलसी देवी, नीमा देवी आदि मौजूद थे।

More Stories
मौसम विभाग की भारी बारिश की सम्भवना के मद्देनजर 31 अगस्त को देहरादून के समस्त विद्यालयों,कक्षा 1 से 12 तक एवं सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित
देहरादून की नेहरू कॉलोनी पुलिस ने शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, सहारनपुर के देवबन्द से देहरादून आकर कर रहा था अवैध चरस का कारोबार, देहरादून पुलिस ने अवैध चरस के साथ आरोपी रिहान को गिरफ्तार कर भेज दिया जेल.!
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित